HomePatialaडीसी ने पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा

डीसी ने पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा

समस्त पटियालावासियों को पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल का हिस्सा बनने का निमंत्रण

एडीसी सिमरप्रीत कौर ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

पटियाला, 11 फरवरी 2026: पटियाला के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने 12 फरवरी से शुरू हो रहे पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की तैयारियों का आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर जायजा लिया। जिला प्रबंधकीय परिसर में एडीसी (ज) सिमरप्रीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। एडीसी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों को मेले का आनंद लेने के लिए खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के लिए कोई टिकट नहीं है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से 2 मार्च तक शीश महल में पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए टिकट निर्धारित की गई है।

वरजीत वालिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पटियाला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

12-13 फरवरी को खालसा कॉलेज में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, 13 फरवरी को महिंद्रा कॉलेज में कवि दरबार, 14 फरवरी को सिविल एविएशन क्लब (संगरूर रोड) में एयरो मॉडलिंग एवं एयर शो, 15 फरवरी को पोलो ग्राउंड में डॉग शो, 16 फरवरी को हरपाल टिवाणा कला केंद्र में केवल ढालीवाल के ऐतिहासिक नाटक ‘1675’ का मंचन तथा 17 फरवरी को पोलो ग्राउंड में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनमोहन वारिस और कमल हीर वारिस की प्रस्तुति होगी।

उन्होंने आगे बताया कि 18 फरवरी को बारादरी बाग में फूड फेस्टिवल एवं फ्लावर शो, 19 फरवरी को बारादरी बाग में पटियाला फाउंडेशन के सहयोग से नेचर वॉक एवं पर्यावरण यात्रा तथा 20 फरवरी को शाही समाधों से किला मुबारक तक हेरिटेज वॉक आयोजित की जाएगी।

21 फरवरी को किला मुबारक में शास्त्रीय संगीत संध्या के दौरान हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका रौनकिनी गुप्ता की प्रस्तुति होगी, जिनके साथ तबले पर आशीष राघवानी और हारमोनियम पर तन्मय मेस्त्री संगत देंगे। इसी शाम अनुपमा भागवत (सितार), देबस मिश्रा भट्टाचार्य (सरोद), पंडित अभिषेक मिश्रा (तबला) और अभिषेक अवधानी (मृदंगम) की जुगलबंदी भी होगी।

पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल का समापन 22 फरवरी को किला मुबारक में होगा, जहां पटियाला के प्रसिद्ध कलाकार अमनदीप सिंह का वादन और गायन तथा सूफी युवा कव्वाल इमरान खान साहब की प्रस्तुति होगी।

फोटो कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऑनलाइन आयोजित बैठक के दौरान एडीसी (ज) सिमरप्रीत कौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments