HomePunjabकांग्रेस नेताओं की दलित विरोधी भाषा के खिलाफ चंडीगढ़ में ‘आप’ का...

कांग्रेस नेताओं की दलित विरोधी भाषा के खिलाफ चंडीगढ़ में ‘आप’ का प्रदर्शन

प्रताप बाजवा और राजा वड़िंग के अपमानजनक बयानों के खिलाफ रोष, प्रदर्शन के दौरान हंगामा

प्रदेश सचिव एवं डिप्टी मेयर पटियाला जगदीप जग्गा घायल

पटियाला, 10 फरवरी, 2026 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ इस्तेमाल की गई घटिया, अपमानजनक और दलित विरोधी भाषा के विरोध में आज आम आदमी पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में ‘आप’ के विधायकों, मंत्रियों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब धक्का-मुक्की के दौरान जगदीप सिंह जग्गा, जो कि डिप्टी मेयर पटियाला और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव भी हैं, की आंख में गंभीर चोट लग गई। जगदीप जग्गा को तुरंत चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा द्वारा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह सोच दर्शाती है कि वे आज भी दलित समाज को कमतर समझते हैं, जो बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रताप बाजवा और राजा वड़िंग तुरंत पंजाब के लोगों और दलित समाज से माफी मांगें। इसके अलावा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी नेता इस तरह की घटिया भाषा इस्तेमाल करने की हिम्मत न करे।

‘आप’ के विधायकों और मंत्रियों ने कहा कि पंजाब सरकार दलित समाज के सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा कर रही है और समाज में बराबरी का माहौल बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

इस मौके पर ‘आप’ नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के विवादित बयान दे रही है, लेकिन पंजाब के लोग अब सब कुछ समझ चुके हैं।

फोटो: इलाज के दौरान प्रदेश सचिव एवं डिप्टी मेयर पटियाला जगदीप जग्गा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments