Sunday, June 21, 2026
HomePunjabसंगरूर: पीएसपीसीएल कर्मचारियों का टावर पर प्रदर्शन, प्रशासन ने हटाया धरना; पत्रकारों...

संगरूर: पीएसपीसीएल कर्मचारियों का टावर पर प्रदर्शन, प्रशासन ने हटाया धरना; पत्रकारों को भी रोका गया

समाचार:
संगरूर। संगरूर रोड पर पसीयाना के पास स्थित गांव भेड़पुरा में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कर्मचारी टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा बनी रही, जिन पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और टावर पर चढ़े कर्मचारियों को नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान वहां लगाए गए टेंट को भी हटा दिया गया और प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपना धरना पीएसपीसीएल कार्यालय के बाहर ही जारी रखें।

मौके पर मौजूद सोशल मीडिया और कुछ पत्रकारों द्वारा कवरेज करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और एक निर्धारित दायरा तय कर दिया, जिसके आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान मौके पर हल्का हंगामा भी देखने को मिला।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया, जबकि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments