Saturday, June 6, 2026
HomePatiala‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ टीम ने कूड़े के ढेर को खूबसूरत...

‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ टीम ने कूड़े के ढेर को खूबसूरत बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क में बदला

मेयर कुंदन गोगिया द्वारा बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क का उद्घाटन, ओपन जिम लोगों को समर्पित

समूचे पटियालावासी ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ मुहिम से जुड़कर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दें : मेयर गोगिया

जनभागीदारी से स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के नए अध्याय की शुरुआत : एच.पी.एस. लांबा

“आगामी छह महीनों में बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क शहर का प्रमुख आकर्षण बनेगा”

पटियाला, 17 मई,2026 : शहर की सड़कों के किनारों से अपनी 74 सफाई मुहिमों के माध्यम से करीब 30 हजार किलो प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्र करने वाली ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ टीम ने पर्यावरण पार्क, जेल रोड स्थित मंदिर के पास कूड़े के ढेर और झाड़ियों से भरे एक कोने को खूबसूरत बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क में बदलकर शहर के लिए एक नई मिसाल कायम की है।

नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने आज इस बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क का उद्घाटन किया तथा यहां स्थापित ओपन जिम लोगों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ मुहिम से जुड़कर पटियाला को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

मेयर गोगिया ने टीम के वालंटियर्स की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन, शहरवासियों के सहयोग से पटियाला को सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।

इस अवसर पर एच.पी.एस. लांबा ने कहा कि यह जगह कभी नशेड़ियों का अड्डा हुआ करती थी, अब आगामी छह महीनों के भीतर बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क को शहर के सबसे खूबसूरत एवं आकर्षक स्थलों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारां’ मुहिम ने केवल एक पार्क विकसित नहीं किया, बल्कि पटियाला में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि यह मुहिम शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ नागरिक भागीदारी को भी मजबूत करेगी।

कर्नल करमिंदर सिंह ने बटरफ्लाई एवं हर्बल पार्क के उद्घाटन अवसर पर सभी वालंटियर्स को बधाई देते हुए कहा कि इस सुंदर बदलाव के पीछे अनगिनत घंटों की सफाई, पेंटिंग, स्क्रैपिंग, योजना, सौंदर्यीकरण तथा टीम की अथक मेहनत शामिल है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति, चाहे वह पर्दे के पीछे कार्य कर रहा हो या मौके पर, इस मुहिम की सफलता में बराबर का भागीदार है।

इस दौरान नगर निगम के सैनिटरी इंचार्ज हरविंदर सिंह, जगतार सिंह, ऋषभ, मोहित, इंद्रजीत सिंह, राजेश मट्टू, वन विभाग के बीट इंचार्ज बिट्टू सिंह गिल, रमनप्रीत सिंह, आर्ट टीचर नगिंदर सिंह एवं अन्य को भी सम्मानित किया गया।

कैप्टन सुखजीत कौर ने कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर अभी भी कई चुनौतियां मौजूद हैं और विशेष रूप से घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग देने की बजाय खाली प्लॉटों एवं सड़कों के किनारे फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना समय की मुख्य आवश्यकता है।

इस अवसर पर एन.आई.एस. के एस.ई.डी. विनीत कुमार, प्रो. अशोक वर्मा, राकेश कद्द, प्रवेश मंगला, राजीव चोपड़ा, नवरीत संधू, गुरप्रीत दुलट, सिमरन हरिका और सीएम कौरा सहित अन्य वारियर्ज़ भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments