Sunday, June 7, 2026
HomePatialaमाता श्री काली देवी मंदिर को भव्य आध्यात्मिक एवं वास्तुकला केंद्र के...

माता श्री काली देवी मंदिर को भव्य आध्यात्मिक एवं वास्तुकला केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा — एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी

मंदिर में श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ तेजी से चल रहा है नवीनीकरण कार्य
पटियाला, 15 मई 2026 : पटियाला के ऐतिहासिक माता श्री काली देवी मंदिर की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सीए अजे अलीपुरिया, संजय सिंगला और डॉ. राज कुमार गुप्ता ने बताया कि मंदिर के नवीनीकरण के बाद इसे एक सुंदर, भव्य वास्तुकला के नमूने और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
मंदिर में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का जायजा लेने के दौरान कमेटी सदस्यों ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा इस मंदिर के नवीनीकरण कार्य को पूरी धार्मिक भावना, श्रद्धा और आस्था के साथ तेजी से पूरा करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लंगर हॉल की छत का कार्य पूरा हो चुका है तथा लाइट एंड साउंड के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। मंदिर के पिछले हिस्से में खराब हो चुके फर्श को नए सिरे से बनाया गया है। इसके अलावा दशकों से उपेक्षित मंदिर की छतों में पानी रिसने की समस्या के कारण सीलन आ गई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।
सीए अजे अलीपुरिया ने बताया कि माता श्री राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में ऊंचे-नीचे और खराब फर्श के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी, जिसे अब दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष के अंत तक श्रद्धालुओं को एक अत्यंत भव्य और शानदार मंदिर के दर्शन होंगे।
कमेटी सदस्यों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक मंदिर के नवीनीकरण के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
सीए अजे अलीपुरिया ने कहा कि यह परियोजना मंदिर की पवित्रता और इसकी विरासत वास्तुकला को सुरक्षित रखते हुए मंदिर की भव्यता को और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस आध्यात्मिक केंद्र को राज्य की प्रमुख वास्तुकला धरोहर के रूप में विकसित कर रही है।
फोटो कैप्शन: माता श्री काली देवी मंदिर की फाइल फोटो।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments