मेहनती नेताओं की नियुक्ति से पटियाला में कांग्रेस अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मोहित मोहिंदरा
पटियाला, 15 मई,2026 : पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंदरा और जिला कांग्रेस पटियाला शहरी के प्रधान नरेश दुग्गल ने आज कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी द्वारा नियुक्त हल्का पटियाला देहाती के 35 नए मंडल प्रधानों की सूची जारी होने पर खुशी व्यक्त की। मोहित मोहिंदरा ने सभी नियुक्त नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम हैं।
मोहित मोहिंदरा ने कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी द्वारा नियुक्त सभी मंडल प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।
नियुक्त किए गए मंडल प्रधानों में रोहटा मंडल से मेहरबान शिव कंवर सिंह बाजवा, मंडौर मंडल से जगदीप सिंह जग्गी, हियाना कलां से जगपाल सिंह, लुबाना से सुखचैन सिंह, अजनौदा कलां से सुरिंदर सिंह, एलोवाल से भजन सिंह, डंडराला से दर्शन सिंह (हैप्पी), विकास नगर से रमेश सिंह रावत, सिद्धूवाल से सुखविंदर सिंह, जस्सोवाल से केवल सिंह, रणजीत नगर से जगदीप शर्मा, बारन से गुरसेवक सिंह, लंग मंडल से सुच्चा सिंह, चलेला से सुरजीत सिंह, फग्गण माजरा से सुखविंदर सिंह, आदर्श कॉलोनी से सतिंदर पाल, आनंद नगर-बी से लवजोत सिंह, दशमेश नगर से प्रदीप कुमार शर्मा, हरिंदर नगर से जतिंदर कौर, झिल्ल मंडल से जसवंत सिंह, मेहर सिंह कॉलोनी से गुरजीत सिंह (बंटी), रतन नगर से सदा राम, त्रिपड़ी से प्रवीण कालड़ा, जुझार नगर से मनोज शर्मा, सुंदर नगर से ललिता रानी, पुराना बिशन नगर से नवदीप शर्मा, आजाद नगर से सेवा सिंह, अनाज मंडी से गौरव बांसल, हीरा बाग से बलदेव चंद बिट्टू, तफज्जलपुरा से गुलाब राय गर्ग, गुरु नानक नगर से तरनवीर सिंह कोहली, डी.एम.डब्ल्यू. से सोनू, बाजवा कॉलोनी से अनीता कुमारी, फैक्ट्री एरिया से जगदीप सिंह और अर्बन स्टेट मंडल से भूपिंदर सिंह के नाम शामिल हैं।
मोहित मोहिंदरा ने जिला कांग्रेस पटियाला शहरी के प्रधान नरेश दुग्गल और सभी मंडल प्रधानों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की जन-हितैषी नीतियों को पटियाला के हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता मौजूदा सरकार की नाकामियों से परेशान है और ये नव-नियुक्त प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने सभी नेताओं से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती और प्रगति के लिए कार्य करने की अपील की।
फोटो : नव-नियुक्त 35 मंडल प्रधानों की फाइल फोटो
जारीकर्ता
गोल्डी
PRO (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






