Saturday, June 6, 2026
HomePatialaकिराये के खर्च से मिलेगी राहत, निगम ने 63 लाख की अपनी...

किराये के खर्च से मिलेगी राहत, निगम ने 63 लाख की अपनी नई ‘पोकलेन’ मशीन खरीदी

मेयर कुंदन गोगिया ने निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर मशीन का लोकार्पण किया

42 फुट तक सफाई करने में सक्षम — मेयर

पटियाला, 25 अप्रैल, 2026 : शाही शहर पटियाला को स्वच्छ बनाने और बरसात के दौरान जल निकासी को सुचारू रखने के लिए मेयर कुंदन गोगिया की अगुवाई में नगर निगम ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। नगर निगम पटियाला ने पहली बार अपनी नई पोकलेन मशीन खरीदी है, जिसकी शुरुआत आज मेयर ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर की।

इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया ने बताया कि पहले नगर निगम द्वारा नदियों और नालों की सफाई के लिए निजी कंपनियों से मशीनें किराये पर ली जाती थीं, जिन पर लगभग 70 लाख रुपये तक का खर्च आता था। अब निगम ने मात्र 63 लाख रुपये की लागत से अपनी नई मशीन खरीद ली है। इससे न केवल सरकारी खजाने की बचत होगी, बल्कि सफाई कार्य भी बिना किसी रुकावट के पूरे वर्ष चलता रहेगा।

यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है और इसकी खासियत यह है कि यह 42 फुट की दूरी तक नदियों और बड़े नालों की सफाई प्रभावी ढंग से कर सकती है। मेयर ने कहा कि मानसून से पहले नालों और नदियों की सफाई में यह मशीन मील का पत्थर साबित होगी और शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होगी।

मशीन के शुभारंभ के मौके पर नगर निगम कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। मेयर ने स्वयं कर्मचारियों के साथ मिलकर इस परियोजना को हरी झंडी दी। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार पटियाला के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में निगम के बेड़े में ऐसी और मशीनें शामिल की जाएंगी, ताकि पटियाला को एक अग्रणी शहर बनाया जा सके।

इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो — पोकलेन मशीन से कार्य शुरू करवाते हुए मेयर और अन्य अधिकारी

जारीकर्ता

राजिंदर मोहन (सचिव)

मेयर कार्यालय,पटियाला

83609 66060

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments