Sunday, June 7, 2026
HomePunjabOSD सुखवीर सिंह द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 17 में 47.86 लाख...

OSD सुखवीर सिंह द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 17 में 47.86 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता: OSD सुखवीर सिंह

धूरी शहर के ज्यादातर विकास कार्य 30 मई तक मुकम्मल करने का लक्ष्य

धूरी, 17 अप्रैल, 2026 : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहरी विकास को नई दिशा देने के प्रयासों के तहत, आज धूरी शहर के वार्ड नंबर 17 में 47.86 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. (OSD) . सुखवीर सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ और अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान ओ.एस.डी. स. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और धूरी शहर में चल रहे विकास कार्य इसकी मिसाल हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 17 की 10 गलियों में यह काम करवाए जाएंगे, जिनमें गलियों को ऊंचा उठाना, इंटरलॉक टाइलें लगाना और बरसाती पानी की निकासी के लिए पक्का प्रबंध करना शामिल है।

उन्होंने आगे बताया कि जहां गलियां नीची होने के कारण बरसात के दौरान पानी जमा होने की समस्या आती थी, वहां अब उन्हें तकनीकी मानकों के अनुसार ऊंचा करके इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही इंटरलॉक टाइलें लगने से गलियों की मजबूती और सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

स. सुखवीर सिंह ने कहा कि धूरी शहर में चल रहे हर एक विकास प्रोजेक्ट की निगरानी निजी तौर पर की जा रही है ताकि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर वासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

उन्होंने आगे बताया कि धूरी में चल रहे ज्यादातर विकास कार्यों को 30 मई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में काम तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के हर हिस्से में बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर बिल्ला धर्मसोत सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे, जिन्होंने सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी संतुष्टि जताई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments