Wednesday, June 17, 2026
HomeWorld Newsईरान का दावा : इस्फहान में अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया, अमेरिका...

ईरान का दावा : इस्फहान में अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया, अमेरिका ने नहीं की पुष्टि

तेहरान, 5 अप्रैल 2026: ईरान ने दावा किया है कि उसने इस्फहान क्षेत्र में एक अमेरिकी C-130 विमान को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, यह विमान एक पायलट रेस्क्यू मिशन में शामिल था।

ईरान की पुलिस कमांड ने बताया कि इस्फहान के दक्षिण में संयुक्त कार्रवाई के दौरान इस अमेरिकी विमान को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने भी दावा किया है कि इस्फहान के परमाणु केंद्र के पास एक और अमेरिकी विमान को नष्ट किया गया।

ईरानी पक्ष के अनुसार, यह कार्रवाई एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें वायुसेना, जमीनी बलों, बसीज इकाइयों और पुलिस कमांड ने हिस्सा लिया। ऑपरेशन के दौरान दुश्मन के हवाई उपकरणों को सफलतापूर्वक नष्ट करने का दावा किया गया है।

दूसरी ओर, अमेरिका ने इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, इससे पहले अमेरिका ने यह पुष्टि की थी कि मिशन के दौरान उसके दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर नष्ट हुए हैं।

मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments