Sunday, June 7, 2026
HomePunjabअस्पतालों में लापरवाही रोकने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम

अस्पतालों में लापरवाही रोकने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम

हर जिले में बनेगा मेडिकल बोर्ड : जस्करण सिंह बंडेशा

अमृतसर, 04 मार्च 2026: पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन जस्करण सिंह बंडेशा ने पंजाब सरकार द्वारा सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाली लापरवाही और अनदेखी को रोकने के लिए जारी नए नोटिफिकेशन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा और मरीजों को न्याय मिलना सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई जन-हितैषी कदम उठाए हैं। हर परिवार को 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराने से आम लोगों को इलाज संबंधी बड़ी राहत मिली है। अब कोई भी नागरिक सरकारी या निजी अस्पताल में बिना आर्थिक बोझ के उपचार करवा सकता है।

चेयरमैन बंडेशा ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक जिले में “डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्ड फॉर नेग्लिजेंस” का गठन किया गया है। यह बोर्ड सरकारी और निजी डॉक्टरों या अस्पतालों के खिलाफ आने वाली मेडिकल लापरवाही की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करेगा। बोर्ड में सिविल सर्जन को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट या प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से अस्पतालों की जवाबदेही बढ़ेगी और मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में जिन लोगों को न्याय नहीं मिल पाया, उनके लिए भी यह कदम उम्मीद की नई किरण साबित होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अब मरीजों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments