चंडीगढ़, 4 मार्च 2026: पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने भारतीय टेलीविजन ब्रांड टेक्सला के संस्थापक राजा सिंह ओबेरॉय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राजा सिंह ओबेरॉय 1980 के दशक में भारत में किफायती टीवी सेट्स की शुरुआत करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टेक्सला ब्रांड के माध्यम से आम लोगों तक सस्ती और सुलभ टेलीविजन तकनीक पहुंचाई। उन्हें एक दूरदर्शी उद्यमी के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और संकल्प से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
अध्यक्ष संधवां ने कहा कि राजा सिंह ओबेरॉय का निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।






