नई दिल्ली/मेलबर्न, 24 फरवरी, 2026: न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोके जाने की घटना के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों, विशेषकर पंजाबियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कट्टरपंथी नेता थॉमस सेवेल ने विवादित बयान देते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि ऑस्ट्रेलिया भारत या सूडान जैसा बने और भारतीयों को देश छोड़ देना चाहिए।
सेवेल ने भारतीय समुदाय को निशाना बनाते हुए उन्हें स्थायी निवास (PR) देने का भी विरोध किया और कथित तौर पर देश में रह रहे लगभग 10 लाख भारतीयों को बाहर निकालने की मांग की।
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इन बयानों को खारिज करते हुए देश में रह रहे 2 लाख से अधिक पंजाबी सिखों और लगभग 10 लाख भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया है। गृह मंत्री टोनी बर्क ने स्पष्ट किया कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ नए हेट स्पीच कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने कहा कि ऐसे बयान ऑस्ट्रेलिया में नस्लवाद और कट्टरता को बढ़ावा देते हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






