Sunday, June 7, 2026
HomePatialaशीश महल में 'पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले' के दौरान भारी भीड़...

शीश महल में ‘पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले’ के दौरान भारी भीड़ के मद्देनजर तीन पार्किंग स्थल निर्धारित

वन-वे ट्रैफिक, नो पार्किंग और टो-अवे (गाड़ी उठाने) की व्यवस्था भी लागू: एसपी ट्रैफिक

पटियाला, 22 फरवरी, 2026: शीश महल में 21 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले ‘पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले’ के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पटियाला ट्रैफिक पुलिस ने तीन पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • पार्किंग 1: डकाला चुंगी टी-पॉइंट, शीश महल के पीछे।
  • पार्किंग 2: संजय कॉलोनी रोड, महिंद्रा कॉलेज के सामने।
  • पार्किंग 3: सरकारी महिंद्रा कॉलेज पार्किंग क्षेत्र।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक एच.एस. मान और डीएसपी पुनीत सिंह चाहल ने बताया कि एसएसपी वरुण शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत ट्रैफिक पुलिस ने मेले वाले क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम की सहायता से वन-वे ट्रैफिक, नो पार्किंग और गलत पार्किंग करने पर गाड़ी को टो (Toe) करने की व्यवस्था भी की गई है।

ट्रैफिक रूट और नियम:

एसपी मान और डीएसपी चाहल ने बताया कि तैयार योजना के अनुसार:

  • एनआईएस (NIS) चौक से डकाला चुंगी टी-पॉइंट और बड़ी नदी बांध रोड तक वन-वे ट्रैफिक रहेगा। इस रूट पर नो पार्किंग लागू होगी और नियमों के उल्लंघन पर गाड़ी टो कर ली जाएगी।
  • इसी तरह, डकाला चुंगी टी-पॉइंट से डकाला रोड चौक (एनआईएस के पीछे की ओर) तक भी एक तरफा यातायात (One-way) की व्यवस्था की गई है।
  • अपर मॉल रोड या लोअर मॉल रोड से आने वाले वाहन चालक वन-वे रूट का पालन करते हुए शीश महल के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे।
  • इसके बाद वे डकाला चुंगी टी-पॉइंट से दाएं मुड़कर पार्किंग 1 (शीश महल के पीछे) या बाएं मुड़कर पार्किंग 2 (संजय कॉलोनी रोड) में अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा दर्शकों के लिए सरकारी महिंद्रा कॉलेज की पार्किंग भी उपलब्ध होगी।

डीएसपी पुनीत सिंह चाहल ने आम जनता से अपील की है कि वे एनआईएस चौक से शीश महल, डकाला चुंगी से बड़ी नदी बांध रोड और शीश महल के पीछे वाली आंतरिक डकाला रोड से गुजरने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि सनौरी गेट (घलौड़ी गेट) की ओर से आने वाले लोग बड़ी नदी बांध बाहरी रोड के रास्ते ही डकाला रोड या सूलर रोड की ओर जा सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments