अहमदाबाद , 22 फरवरी 2026: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम के हाथों में होगी। यह मैच टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल की याद भी ताजा कर सकता है।
मौजूदा चैंपियन भारत लगातार चार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा है, वहीं दक्षिण अफ्रीका भी चार मैचों की जीत की लय में है। हालांकि भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप-डी के तीन मुकाबले अहमदाबाद में खेले हैं, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर में मिली जीत ने टीम को स्थानीय परिस्थितियों का बेहतर अनुभव दिया है। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।






