Sunday, June 7, 2026
HomePunjabदीनानगर में सनसनीखेज घटना: दो पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे पर चलाई गोलियां,...

दीनानगर में सनसनीखेज घटना: दो पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे पर चलाई गोलियां, दोनों की मौत

दीनानगर, 22 फरवरी 2026: गुरदासपुर जिले के दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अडियां में एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो पुलिस कर्मियों के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी के दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मृतकों की पहचान होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई।

फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments