द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया विस्तार
कुआलालंपुर, 8 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को पेरदाना पुत्रा भवन में दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। यह बैठक पीएम मोदी के मलेशिया के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान आयोजित की गई।
इससे पहले पीएम मोदी को पेरदाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वयं एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।
दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस दौरान कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनने की संभावना है।
यह पीएम मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा है और अगस्त 2024 में भारत–मलेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद उनकी पहली यात्रा है।






