HomeSportsभारत ने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत से की

भारत ने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत से की

अमेरिका को 29 रन से हराया

मुंबई, 08 फरवरी 2026: भारतीय गेंदबाजों की सटीक और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने अमेरिका की जुझारू टीम को 29 रन से हराकर टी20 विश्व कप में शानदार आगाज किया। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 162 रनों का लक्ष्य दिया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना सकी। अमेरिका की ओर से मिलिंद कुमार ने 34 रन, शुभम रंजन ने 37 रन और सूरज कृष्णामूर्ति ने 37 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन वे भारतीय गेंदबाजों के अनुभव के आगे टिक नहीं पाए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 13वें ओवर तक 76 रन पर 6 विकेट गिर गए। ईशान किशन ने 20 रन, तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे खाता खोले बिना आउट हो गए। संकट की घड़ी में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर शानदार 84 रन की पारी खेलकर टीम को 161 रन तक पहुंचाया।

अमेरिका की ओर से दक्षिण अफ्रीका मूल के गेंदबाज शार्डली वैन ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिश भारत की जीत को नहीं रोक सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments