क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में होंगे शामिल
नई दिल्ली, 02 फरवरी 2026: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार से अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वे अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल मीटिंग में भाग लेंगे।
एमईए ने बताया कि यह बैठक सप्लाई चेन रेजिलिएंस, क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और क्रिटिकल मिनरल्स में रणनीतिक सहयोग पर केंद्रित होगी। दौरे के दौरान डॉ. जयशंकर अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और एक अमेरिकी कांग्रेसनल डेलीगेशन से मुलाकात कर भारत-अमेरिका संबंधों, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की थी।






