नई दिल्ली, 3 जनवरी 2026: बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने बंगलादेशी खिलाड़ी मुस्तफिज़ुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है।
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि हाल ही में हुए घटनाक्रम के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि फ्रेंचाइजी चाहती है तो किसी अन्य खिलाड़ी के विकल्प के रूप में उन्हें बदलने की अनुमति भी दी जाएगी।
बंगलादेश में पिछले 14 दिनों में तीन हिंदुओं की हत्या के बाद रहमान के IPL में खेलने का विरोध किया जा रहा था। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।






