HomeWorld Newsबांग्लादेश में हिंसक विरोध के बाद तनावपूर्ण शांति, मीडिया दफ्तरों पर हमले

बांग्लादेश में हिंसक विरोध के बाद तनावपूर्ण शांति, मीडिया दफ्तरों पर हमले

ढाका [बांग्लादेश], 19 दिसंबर 2025 : इंकिलाब मंचो के संयोजक शरीफ उस्मान बिन हादी की मौत के बाद गुरुवार रात बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत कई शहरों में भारी हिंसा भड़क गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उग्र भीड़ ने मीडिया संस्थानों, राजनीतिक कार्यालयों, सांस्कृतिक केंद्रों और निजी संपत्तियों को निशाना बनाया, जिससे आगजनी, तोड़फोड़ और सड़क जाम की घटनाएं सामने आईं।

करवान बाजार में डेली स्टार और प्रथम आलो के दफ्तरों पर हमले हुए, जहां आग लगने से कई पत्रकार घंटों तक इमारत में फंसे रहे। फायर सर्विस और सेना की मदद से तड़के करीब 3:45 बजे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चट्टोग्राम में भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन हुआ, जबकि धनमंडी में सांस्कृतिक संस्था छायानट पर हमला किया गया।

राजशाही में अवामी लीग कार्यालय को बुलडोजर से गिराया गया और चट्टोग्राम में पूर्व मेयर के घर को आग के हवाले कर दिया गया। कई जिलों में सड़कें जाम रहीं और भारत व अवामी लीग के खिलाफ नारेबाजी हुई।

हालात बिगड़ते देख इंकिलाब मंचो ने देर रात शांति की अपील जारी की और हिंसा से दूर रहने का आह्वान किया। फिलहाल ढाका समेत कई इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments