HomePunjabवीर बाल दिवस प्रतियोगिता पर गुरदासपुर के बच्चों को राज्यपाल ने...

वीर बाल दिवस प्रतियोगिता पर गुरदासपुर के बच्चों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

गुरदासपुर, 13 दिसंबर 2025: चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल पंजाब की ओर से बी.एम.सी. आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस प्रतियोगिता–2025 के दौरान गुरदासपुर जिले के उन बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने वीर बाल दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने इन बच्चों को सम्मानित किया।

जिला चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, गुरदासपुर के ऑनरेरी सचिव रोमेश महाजन ने बताया कि ये प्रतिभाशाली बच्चे अप्रैल 2025 में माननीय राज्यपाल के नेतृत्व में “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत आयोजित एंटी-ड्रग मैराथन में भी शामिल रहे थे। इन बच्चों ने समाज में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई है।

बच्चों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ मुलाकात कर यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस उपलब्धि में और इजाफा तब हुआ, जब गुरदासपुर जिले के इन बच्चों ने नशा मुक्ति विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस स्किट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे जिले का नाम रोशन हुआ।

इस अवसर पर बताया गया कि डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के नेतृत्व में जिले में नशों के खिलाफ एक सशक्त और निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान परमिंदर सिंह सैनी (जिला गाइडेंस काउंसलर), मुकेश कुमार वर्मा (नोडल अधिकारी), मिस परपिंदर सैनी (सहायक नोडल अधिकारी), योगेश कुमार (सहायक नोडल अधिकारी), कोऑर्डिनेटर बख्शी राज सहित संबंधित स्कूलों के अध्यापकों ने बच्चों को राज्य स्तर पर मिली इस सफलता के लिए बधाई दी।

अंत में सभी ने पंजाब के माननीय राज्यपाल तथा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल पंजाब की चेयरपर्सन श्रीमती अपराजिता नीलकंठ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने युवाओं को सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments