HomeWorld Newsकैलिफ़ोर्निया के स्टॉकटन शहर में भीषण फायरिंग: 4 की मौत, 10 घायल,...

कैलिफ़ोर्निया के स्टॉकटन शहर में भीषण फायरिंग: 4 की मौत, 10 घायल, पूरा शहर सील

स्टॉकटन (कैलिफ़ोर्निया), 30 नवंबर 2025:  अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर में हुई भीषण गोलीबारी ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ़ कार्यालय के अनुसार, गोलीबारी देर रात हुई। अभी तक हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हमलावर की तलाश तेज़ कर दी है, जो घटनास्थल से फरार हो गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्टॉकटन शहर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां घर-घर तलाशी अभियान चला रही हैं और संदिग्ध की हर संभावित लोकेशन पर निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जानी और माली नुकसान की विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments