HomeSportsकरारी हार के बावजूद गौतम गंभीर पर भरोसा कायम, 2027 विश्व कप...

करारी हार के बावजूद गौतम गंभीर पर भरोसा कायम, 2027 विश्व कप तक बने रहेंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद जहाँ प्रशंसकों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने मुख्य कोच गौतम गंभीर को हटाने की मांग तेज कर दी है, वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऐसी किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। बोर्ड का मानना है कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में गंभीर को अपने तरीके से काम करने दिया जाना चाहिए। 

बीसीसीआई का गंभीर पर भरोसा बरकरार एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का रुख स्पष्ट है कि गंभीर 2027 विश्व कप तक भारतीय टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। गंभीर के कार्यकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके चयन, पिच रणनीति और बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल उठे हैं। 

फिलहाल नहीं होगा कोचिंग पद में बदलाव बोर्ड के मुताबिक, अभी तीनों प्रारूपों में गंभीर ही मुख्य कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई ने उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है, जो 2027 विश्व कप तक चलेगा। बोर्ड का मानना है कि समय के साथ टीम बेहतर तालमेल बनाएगी और प्रदर्शन में सुधार आएगा।

गंभीर के कार्यकाल में मिले महत्वपूर्ण खिताब भले ही टेस्ट क्रिकेट में टीम का रिकॉर्ड उल्लेखनीय नहीं रहा हो, लेकिन गंभीर की कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। माना जा रहा है कि उनकी कोचिंग शैली ने टी20 टीम को अधिक आक्रामक और आधुनिक खेलने की दिशा में आगे बढ़ाया है।

प्रदर्शन सुधार को लेकर होगी बैठक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि गंभीर के साथ होने वाली आगामी बैठक में टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और सुधार के लिए आवश्यक फैसले लिए जा सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments