HomeSportsधर्मशाला में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले के टिकट बिक्री शुरू, 14 दिसंबर...

धर्मशाला में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले के टिकट बिक्री शुरू, 14 दिसंबर को होगा रोमांचक मैच

धर्मशाला, 23 नवंबर 2025: धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए बीसीसीआई ने टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। क्रिकेट प्रेमी सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपये में खरीद सकेंगे।

करीब 10 साल बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें धर्मशाला में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2 अक्टूबर 2015 को यहां दोनों के बीच टी-20 मुकाबला हुआ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी।

2019 में भी दोनों टीमों के बीच मैच निर्धारित था, लेकिन बारिश के कारण रद्द हो गया था।

इस बार 14 दिसंबर को होने वाला मुकाबला खास माना जा रहा है। जहां दक्षिण अफ्रीका कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं भारतीय टीम में कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। धर्मशाला में अब तक खेले तीन टी-20 मुकाबलों में भारत दो में जीत दर्ज कर चुका है।

बीसीसीआई ने मैच के टिकट डिस्ट्रिक ऐप पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए हैं। प्रशंसकों में टिकटों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments