फिरोज़पुर, 19 नवंबर 2025: फिरोज़पुर में कुछ दिन पहले हुए आरएसएस नेता नवीन कुमार की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब चार दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
तकनीकी जांच से मिली सफलता
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और ठोस सुरागों के आधार पर दो हमलावरों को दबोचा है। एक मुख्य शूटर और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच जारी है और किसी भी एंगल को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा रहा।
15 नवंबर को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 15 नवंबर को आरएसएस नेता नवीन अरोड़ा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही शहर में तनाव का माहौल था और पुलिस पर दबाव था कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए।
अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस केस में संभावित अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हमलावरों को किसने और क्यों उकसाया।
पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की तीव्रता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।






