पटियाला (जगप्रीत महाजन):- उत्तरांचल समाज सुधार संस्था रजि: पंजाब-चंडीगढ़ के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बहुत ही सफल रहा। कथा वाचक श्री आदेश शास्त्री जी महाराज के प्रवचनों ने भक्तिरस और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री आदेश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह जीवन को सन्मार्ग पर ले जाने वाली प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भावना और नैतिकता का संदेश फैलाना तथा सभी को एक सूत्र में जोड़ना है। महाराज श्री ने कहा कि जितना मनुष्य इस कलयुग में श्रीमद् भागवत से जुड़ता जाएगा, उतनी ही भगवान श्री कृष्ण की कृपा उस पर बनी रहेगी। यह कथा मानव को उसके कर्तव्यों का बोध कराती है। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विशेष तौर पर देव भूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से आयी माता राजराजेश्वरी देवी जी की पवित्र डोली रही। माता के सानिध्य में सैकड़ो श्रद्धालु इस पावन कथा का श्रवण करने पटियाला के विभिन्न क्षेत्रों, पंजाब के विभिन्न शहरों से लेकर उत्तराखंड से कई विशेष अतिथि सम्मिलित हुए। इस पावन आयोजन को सफल बनाने में नि:स्वार्थ विचार सेवा संकल्प (रजि.) पटियाला के विशेष प्रयास भी सराहनीय रहे। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान भक्ति-भाव में डूबकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
इस कथा का शुभारंभ प्रसिद्ध पंजाबी एक्टर हॉबी धालीवाल और शैली कोहली पत्नी सरदार गुरजीत सिंह कोहली जी की गरिमामयी उपस्थिति में निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, कलश यात्रा माता राजराजेश्वरी देवी जी की पवित्र डोली के सानिध्य में नैना देवी मंदिर गुरदीप कॉलोनी से होते हुए न्यू सेंचुरी एनक्लेव, आदर्श कॉलोनी, सराभा नगर से होते हुए खालसा नगर-बी में श्री राज राजेश्वरी देवी मंदिर, उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की धर्मशाला खालसा नगर-बी तक पहुंची। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला।
इस कथा में सातों दिन पटियाला, पंजाब एवं उत्तराखंड से कई गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए। जिनमें मुख्यतः उत्तराखंड सरकार से राज्य मंत्री, श्री राम सुंदर नौटियाल, श्री तुषार जागुड़ी, पूर्व महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड, बिशन सिंह कोटवाल, रामबचन नौटियाल, पूर्व प्रधान, गढ़वाल सभा, रोपड़, दीपक बिजलवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उत्तरकाशी जिला एवं वर्तमान में राम वार्ड से जिला पंचायत सदस्य, शिवराज सिंह बिष्ट, गमरी पट्टी से जिला पंचायत सदस्य, कुलबीर कंडियाल, दिचली पट्टी से जिला पंचायत सदस्य, जोगिंदर सिंह रावत, दिचली पट्टी से पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुभाष राणा जी, जिला मंत्री भाजपा, उत्तरकाशी, वीरेंद्र नौटियाल, समिति चौहान, मुकेश मिश्रा, शिव राज सिंह बिष्ट, सूरत सिंह नेगी, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र रावत, मिलाप सिंह चौहान, न्यूज रिपोर्टर गढ़वाल तक न्यूज चैनल, ग्राम सभा कुंभराड़ा से प्रधान, विनोद सिंह पुरषोड़ा, क्षेत्र पंचायत, गजेंद्र सिंह रावत, नैन सिंह रावत, मनवीर सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह रावत आदि। इनके अतिरिक्त मस्तराम नौटियाल, प्रधान, चंडीगढ़ इकाई शाखा उत्तरांचल समाज सुधार संस्था, सुनील प्याला, पटियाला से श्री मेघ चंद शेरमाजरा, चेयरमेन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, बचित्तर सिंह, प्रधान, मुलाजिम विंग आप पार्टी पंजाब, हरिंदर कोहली, सीनियर डिप्टी मेयर, जसवंत सिंह, एम.सी एकता नगर, विजय कुका, जिला अध्यक्ष बीजेपी, सतबीर खटड़ा, बीजेपी, अर्जुन जी, आर.एस.एस जिला प्रचारक, पीयूष, नगर कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख, इंदर नारंग, यूनिवर्स्टि मंडल अध्यक्ष भाजपा, गुरबचन सिंह लचकानी, आलोवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, हरप्रीत सिंह भामरा, यूनिवर्स्टि मंडल भाजपा, राजेंद्रा हॉस्पिटल पटियाला के प्रधान, राजेश कुमार गोलू, लॉर्ड्स फर्नीचर के एम.डी. योगेश अग्रवाल, अमनदीप सिंह भुल्लर, सरपंच, बाबू सिंह कॉलोनी, पंच, मधु शर्मा, पंच बबीता रंगरा, पंच, अनिल कुमार, संगीता शर्मा धर्मपत्नी पूर्व मेयर, संजीव शर्मा बिट्टू, सोनिया दास, एम.सी वार्ड नंबर 1, मोहित महिंद्रा, प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस, पवन कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवसेना, हरिश सिंगला, पंजाब अध्यक्ष शिवसेना (बाल ठाकरे), राजेंदर सिंह पंवार, जिला प्रधान, शिवसेना (बाल ठाकरे), बलविंदर शिवाय, राष्ट्रीय प्रधान, अखिल हिंदू रक्षा दल, करुण कौड़ा, भाजपा नेता, डॉ आर.के सिंधी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा त्रिपड़ी, राजेश पाठक, भाजपा नेता, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, महामंत्री भाजपा त्रिपड़ी मंडल, दीपक पाठक, भाजपा नेता, इमरान, सोशल मीडिया इंचार्ज त्रिपड़ी मंडल, नरेश, भाजपा नेता एवं मानीनय कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह जी के पी.ए., जसवीर गांधी और देश दीपक आदि शामिल हुए। इसके अतिरिक्त पटियाला में कार्यरत विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं महिला कीर्तन मंडलियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया। संस्था के चेयरमैन, श्री उपनयन सिंह पंवार एवं महासचिव, श्री प्यार सिंह रावत ने सभी स्वयंसेवकों, दानदाताओं और स्थानीय प्रशासन का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके समर्थन से यह आयोजन सफल हो पाया।
जारी करता ।
(प्यार सिंह रावत)
महासचिव, (94175-44291)






