HomePunjabपंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधार: वित्त मंत्री चीमा ने शिक्षा यूनियनों...

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधार: वित्त मंत्री चीमा ने शिक्षा यूनियनों के साथ की बैठक, मुद्दों के समाधान का भरोसा

 

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों और ‘शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत बुनियादी ढांचे के उन्नयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।

आज चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की सात यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई विस्तृत विचार-विमर्श बैठक में वित्त मंत्री ने शिक्षकों की लंबित मांगों और मुद्दों पर चर्चा की। इन यूनियनों में स्पेशल कैडर अध्यापक फ्रंट, कंप्यूटर अध्यापक यूनियन, बेरोजगार बी.एड.-टेट पास अध्यापक यूनियन सहित अन्य संगठनों के सदस्य शामिल थे।

वित्त मंत्री ने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए समर्पण से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा ने बैठक में बताया कि यूनियनों की अधिकांश मांगों पर कार्रवाई चल रही है और उन्हें शीघ्र हल कर लिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने विभागों को निर्देश दिया कि वे जायज़ मांगों के वित्तीय पक्ष को वित्त विभाग के साथ साझा करें ताकि कार्रवाई में कोई देरी न हो। इसके साथ ही, उन्होंने ऑल पंजाब डीएसटी/सीटीएफ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ भी सकारात्मक चर्चा की और उनके मुद्दों को सहानुभूतिपूर्वक हल करने का भरोसा दिया।

इस बैठक में विशेष सचिव (परसोनल) उपकार सिंह और विशेष सचिव (वित्त) अजय अरोड़ा ने यूनियनों की मांगों के संबंध में विभागों की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments