HomePunjabहलवारा एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दो दैनिक उड़ानें जल्द शुरू, दिल्ली...

हलवारा एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दो दैनिक उड़ानें जल्द शुरू, दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी

हलवारा, 5 फरवरी 2026: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयर इंडिया ने हलवारा एयरपोर्ट के लिए अपनी उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत दिल्ली–हलवारा–दिल्ली रूट पर रोजाना दो घरेलू उड़ानें संचालित की जाएंगी। पहली उड़ान सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होकर 7 बजे हलवारा पहुंचेगी और 7:40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। दूसरी उड़ान दोपहर 1:35 बजे दिल्ली से चलकर 2:35 बजे हलवारा पहुंचेगी और 3:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि उड़ानों की शुरुआत से लुधियाना के उद्योग और पंजाब की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। शुरुआती चरण में घरेलू उड़ानें चलेंगी, इसके बाद कार्गो और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट मालवा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा और लोगों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments