स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दी बधाइयां
विकास कार्यों में पारदर्शिता और सुधार का संकल्प – हरपाल सिंह विरक
पटियाला, 5 फरवरी 2026:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नव-नियुक्त चेयरमैन हरपाल सिंह विरक ने आज यहां इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय में पाठ, कीर्तन, अरदास कर परमात्मा का शुक्राना अदा करने के उपरांत अपना पद संभाल लिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हरपाल सिंह विरक को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की लीडरशिप ने एक मेहनती और जुझारू नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जनसेवा करने वाले नेताओं की कद्र करते हैं और उन्हें योग्य पदों से नवाजा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा और कोई भी इस सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक ने पद संभालने के बाद आम आदमी पार्टी की समस्त वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा बिना किसी भेदभाव के लोगों की सेवा की जाएगी।
इस मौके पर विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा, चेयरमैन पीआरटीसी हरपाल जुनेजा, चेयरमैन पंजाब एग्रो फूड ग्रेन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन पीआरटीसी बलविंदर सिंह झाड़वां, जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर महिता, चेयरमैन मार्केट कमेटी राजपुरा दीपक सूद, राज्य संयुक्त सचिव अमरीक सिंह बंगड़, जिला युवा प्रधान शिवराज सिंह विरक, जिला मीडिया इंचार्ज रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा सहित विभिन्न संगठनों के नेता, सरपंच, एमसी साहिबान, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तथा पटियाला शहर के सामाजिक और धार्मिक वर्गों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






