सर्कुलर रोड पर मिठाई दुकानदार से लूट
लुधियाना, 5 फरवरी 2026: शहर में हथियारबंद लुटेरों ने दहशत का माहौल बना रखा है। ताजा मामला शहर के व्यस्त सर्कुलर रोड क्षेत्र से सामने आया है, जहां सुबह करीब 6 बजे बोन ब्रेड के पास हथियारबंद लुटेरों ने नकदी लूट ली।
जानकारी के अनुसार, तीन हथियारबंद युवकों ने प्राचीन गौशाला रोड पर स्थित जौहर स्वीट शॉप के मालिक से करीब 7 हजार रुपये की नकदी लूट ली। यह इलाका डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आता है। दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






