HomePunjabडिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. द्वारा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. द्वारा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने को जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध: डिप्टी कमिश्नर

औद्योगिक इकाइयों के लिए जिले में सुरक्षित वातावरण: एस.एस.पी.

धूरी/संगरूर, 4 फरवरी, 2024 : डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा और एस.एस.पी. श्री सरताज सिंह चाहल ने कहा कि संगरूर जिले में उद्योगों को कार्य करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा उद्योगों से जुड़ी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। वे आज एस.डी.एम. कार्यालय, धूरी में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एस.डी.एम. धूरी श्री ऋषभ बंसल भी उपस्थित थे।

डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा ने कहा कि जिले में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान द्वारा उद्योगों हेतु सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिसके माध्यम से उद्योगों से संबंधित सभी आवश्यक स्वीकृतियां एक ही स्थान से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो प्रणाली के चलते पहले महीनों में मिलने वाली स्वीकृतियां अब 45 दिनों के भीतर प्राप्त की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि संगरूर जिले की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जिला प्रशासन उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास से न केवल आर्थिक मजबूती आती है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए निरंतर पेट्रोलिंग, त्वरित पुलिस सहायता और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उप-मंडल स्तर पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों से संबंधित बिजली, पानी, सड़कों, सुरक्षा, परिवहन, श्रमिकों से जुड़े मुद्दों सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा गया। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने सभी मुद्दों को नोट करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर ब्लॉक धूरी तथा संगरूर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर संगरूर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान दर्शन सिंह, सचिव अमृत गर्ग, वित्त सचिव सुनील कुमल, संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर ब्लॉक धूरी के चेयरमैन गुरबख्श सिंह गुड्डू, प्रधान मुकेश कुमार सिंगला, सचिव अमित गोयल और वाइस प्रधान राजेश सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments