Monday, June 8, 2026
HomeNationalदेश के दो हिस्सों में भूकंप के झटके, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार में...

देश के दो हिस्सों में भूकंप के झटके, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार में धरती कांपी

नई दिल्ली, 02 फरवरी 2026 : देश के दो अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आए इन झटकों के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुबह करीब 5:35 बजे भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र पत्तन क्षेत्र बताया जा रहा है। ठंड के कारण अधिकांश लोग उस समय अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन अचानक आए झटकों से अफरा-तफरी मच गई।

इससे पहले सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय जोन-5 में आता है, जिसे दुनिया के सबसे अधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

आपदा प्रबंधन टीमें दोनों ही क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments