Monday, June 8, 2026
HomeNationalसंसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा...

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा शुरू

4 फरवरी को प्रधानमंत्री देंगे जवाब

नई दिल्ली, 02 फरवरी 2026 : संसद के दोनों सदनों में आज सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हो रही है। इस चर्चा पर तीन दिनों तक विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का उत्तर देंगे। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी-अपनी बात रखेंगे।

किरन रिजिजू ने बताया कि आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका समर्थन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था। बजट पेश होने के बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण और सरकार की नीतियों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments