मोहाली (पंजाब) 31 जनवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पिछले दो दिनों से मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री मान ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से उनके इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।






