HomePatialaबलिदान दिवस: श्रद्धांजलि समारोह में दो मिनट का मौन रखकर देश के...

बलिदान दिवस: श्रद्धांजलि समारोह में दो मिनट का मौन रखकर देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन

शहीदों के संकल्प को पूरा करने के लिए हर नागरिक दे अपना योगदान: वरजीत वालिया

पटियाला, 30 जनवरी, 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर देश की आज़ादी के संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज यहां माल रोड स्थित राजिंदरा लेक के पास महात्मा गांधी स्मारक पर उपायुक्त वरजीत वालिया की अगुवाई में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पटियाला पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने हथियार उलटे कर शहीदों को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखा गया। उपायुक्त वरजीत वालिया ने महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्प मालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में एस.डी.एम. पटियाला हरजोत कौर मावी, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

वरजीत वालिया ने बताया कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, इसलिए इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति और भाईचारे के सिद्धांतों को स्मरण करने के लिए समर्पित है।

उपायुक्त ने कहा कि बलिदान दिवस गांधी जी के सहिष्णुता, शांति, सत्य और नैतिक साहस के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है तथा युवा पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संघर्ष और शहीदों की कुर्बानियों के बारे में जानने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि बलिदान दिवस हमारे देश के प्रत्येक शहीद की कुर्बानी को समर्पित है, चाहे वे स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे हों या आज भी देश की रक्षा कर रहे बहादुर जवान, क्योंकि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता, सुरक्षा और स्वाभिमानपूर्ण जीवन प्रदान किया है।

वरजीत वालिया ने कहा,

“इस दिन का वास्तविक महत्व यह है कि हम सत्य, नैतिकता, अहिंसा और एकता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने देश को शांति, भाईचारे और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।”

फोटो कैप्शन:

पटियाला के उपायुक्त वरजीत वालिया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments