HomeNationalउत्तराखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश और भारी...

उत्तराखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून, 29 जनवरी 2026: उत्तराखंड में लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड से और जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के तीन जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आज सुबह बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों में घना कोहरा देखा गया। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी और चकराता क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ जम गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। हालात को सामान्य करने के लिए प्रशासन द्वारा सड़कों से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

राज्य के कुल छह जिलों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिनमें चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments