HomePunjabपंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने एसडीएम सचिन पाठक को किया तलब

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने एसडीएम सचिन पाठक को किया तलब

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2026: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सचिन पाठक को तलब किया है। यह जानकारी आयोग के चेयरमैन सरदार जसबीर सिंह गढ़ी ने दी।

उन्होंने बताया कि संत इंदर दास, निवासी गांव चूहड़वाली, जिला जालंधर द्वारा आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर पंजाब अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सुनवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आयोग ने 3 फरवरी 2026 को एसडीएम नंगल सचिन पाठक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अनुसार, शिकायत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments