पटियाला में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस फहराएंगे तिरंगा
77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी: वरजीत वालिया
पटियाला, 25 जनवरी, 2026: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटियाला के राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पोलो ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एसएसपी वरुण शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण कर पूरी रिहर्सल का जायजा लिया।
इस दौरान एडीसी दमंजित सिंह मान और डॉ. इस्मत विजय सिंह, एसपी वैभव चौधरी और पलविंदर सिंह चीमा, आरटीओ बबनदीप सिंह वालिया, एसडीएम हरजोत कौर मावी, सीएमएफओ सतीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
परेड कमांडर डीएसपी फतेह सिंह बराड़ के नेतृत्व में आयोजित रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट में आईटीबीपी, पटियाला पुलिस की दो टुकड़ियां (पुरुष व महिला विंग), पंजाब होम गार्ड्स, एनसीसी के विभिन्न विंगों की तीन टुकड़ियां, रेड क्रॉस की सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, स्काउट एंड गाइड तथा आईआरबी का पाइप बैंड शामिल रहा।
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि पटियाला में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, भाषाएं तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर उन्होंने समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज पूरे कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई है।
वरजीत वालिया ने बताया कि समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री देश की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिवारजनों व उत्तराधिकारियों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, मुख्यमंत्री योगशाला, पंजाब राज्य बिजली निगम, वेरका मिल्क प्लांट तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन, कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू पावर हाउस कॉलोनी, विक्टोरिया स्कूल, सरकारी कन्या स्कूल पुरानी पुलिस लाइन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी और सरकारी स्कूल सनौरी गेट की छात्राएं देशभक्ति गीतों पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत करेंगी।
पीटी शो में डीएवी पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल, नारायण स्कूल और जेम्स पब्लिक स्कूल के लगभग 400 विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं, बुद्धा दल पब्लिक स्कूल की ओर से देश की ‘अनेकता में एकता’ को दर्शाती प्रस्तुति दी जाएगी।
इसके अलावा गिद्दा और भांगड़ा भी प्रस्तुत किया जाएगा। गिद्दा में सरकारी कॉलेज गर्ल्स के साथ पीएम श्री सरकारी मल्टीपरपज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासी रोड, सरकारी स्कूल मॉडल टाउन, स्कूल ऑफ एमिनेंस फीलखाना और पंजाबी यूनिवर्सिटी के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राएं भाग लेंगी। भांगड़ा में स्कूल ऑफ एमिनेंस फीलखाना, सरकारी मल्टीपरपज स्मार्ट स्कूल पासी रोड, सरकारी स्मार्ट स्कूल सिविल लाइन, सीनियर मॉडल स्कूल पंजाबी यूनिवर्सिटी, सरकारी महिंद्रा कॉलेज, बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, खालसा कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस के युवा विद्यार्थी भाग लेंगे।
समारोह के अंत में गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करेंगी, जबकि वाणी इंटीग्रेटेड स्कूल फॉर डेफ एंड स्पेशल चिल्ड्रन के विद्यार्थी राष्ट्रीय गान को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत करेंगे।
फोटो कैप्शन:
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और एसएसपी वरुण शर्मा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए।






