HomePunjabलुधियाना में एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर लगा हत्या...

लुधियाना में एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

लुधियाना, 24 जनवरी 2026: लुधियाना के गांव तलवाड़ा के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक एमबीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को पेट में गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़ा देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उठाकर दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजवीर सिंह खैहरा (25) के रूप में हुई है, जो गांव थरीके के जगजीत नगर का रहने वाला था और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। राजवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका परिवार कारोबारी है और मोगा में उनकी “फर्स्ट इंडिया मोटर्स” ऑटो एजेंसी है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने राजवीर के दोस्त पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वीरवार देर शाम राजवीर को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। घर से निकलते समय राजवीर ने बताया था कि वह एक दोस्त के साथ जा रहा है। इसके बाद उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मृतक के दोस्त जुगराज सिंह, निवासी गांव पमाल, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

पीएयू थाना के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि गांव तलवाड़ा के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा है और उसे गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो आज किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments