HomePunjabसमराला में चाइना मांझे ने ली 15 वर्षीय छात्र की जान, प्रशासन...

समराला में चाइना मांझे ने ली 15 वर्षीय छात्र की जान, प्रशासन पर उठे सवाल

समराला/लुधियाना, 24 जनवरी 2026: पंजाब में चाइना मांझे पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई के सरकारी दावों के बावजूद यह जानलेवा डोर एक और मासूम की जान ले गई। समराला के गांव भरताला के पास समराला बाईपास पर हुए दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्र की चाइना मांझे से गला कटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान तरनजोत सिंह (15) के रूप में हुई है, जो दसवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, तरनजोत स्कूल से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था, तभी सड़क पर लटक रही चाइना डोर अचानक उसके गले में उलझ गई। बेहद तेज़ और धारदार मांझे से गहरा जख्म लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तरनजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष जताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइना मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल जारी है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चाइना मांझे पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments