चंडीगढ़, 16 जनवरी 2026: निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में दायर जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सीबीआई को इस मामले में 9 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि हरचरण सिंह भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निचली अदालत से पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन वह रिश्वतखोरी के आरोप में अभी चंडीगढ़ जेल में बंद हैं। इसी मामले में उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत की मांग की है।
अब हाईकोर्ट में सीबीआई के जवाब के बाद इस जमानत याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी।






