HomePunjabशहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के ट्रायल रिकॉर्ड की मांग

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के ट्रायल रिकॉर्ड की मांग

मुख्यमंत्री मान ने ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को लिखा पत्र

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव थापर और शहीद शिवराम हरी राजगुरु से जुड़े ऐतिहासिक कोर्ट ट्रायल की कार्यवाही (प्रोसीडिंग) प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने यह पत्र शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स, खटकड़ कलां के लिए ऐतिहासिक सामग्री जुटाने के उद्देश्य से भेजा है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया है कि यह जानकारी सामने आई है कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के मुकदमे से संबंधित मूल ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग और महत्वपूर्ण अभिलेखीय दस्तावेज इस समय स्कॉटलैंड के संबंधित अधिकारियों के पास सुरक्षित हैं। बताया गया है कि ये दस्तावेज उस दौर के ऐतिहासिक कानूनी अभिलेखों को संरक्षित करने वाले किसी संग्रहालय या संस्था में रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री मान ने पत्र में लिखा है कि ये रिकॉर्ड न केवल पंजाब के लोगों के लिए, बल्कि इतिहास और मानवाधिकारों से जुड़े विश्वभर के विद्वानों के लिए भी अत्यंत ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखते हैं। पंजाब सरकार इन अभिलेखों को अकादमिक अध्ययन, डिजिटल संरक्षण और जनसामान्य के प्रदर्शन के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स, खटकड़ कलां (जिला शहीद भगत सिंह नगर) में उपलब्ध कराना चाहती है।

पत्र में आगे कहा गया है कि यदि इन अभिलेखीय सामग्रियों तक पहुंच, उनके संरक्षण या प्रदर्शन के लिए प्रतियां प्राप्त करने की कोई औपचारिक प्रक्रिया है, तो इस संबंध में स्कॉटलैंड के संबंधित अधिकारियों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सहयोग की अपील की है।

इस पूरी प्रक्रिया के समन्वय और आवश्यक औपचारिकताओं के लिए पंजाब सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही, किसी भी अतिरिक्त तालमेल, स्पष्टीकरण या प्रक्रियागत दस्तावेजों के लिए डॉ. अभिनव त्रिखा, आईएएस, प्रशासनिक सचिव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग, पंजाब से संपर्क करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस कदम को शहीदों की विरासत को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक ऐतिहासिक सच पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments