HomePatialaप्ले-वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में यूथ सिविक अवेयरनेस एवं लीडरशिप प्रोग्राम...

प्ले-वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में यूथ सिविक अवेयरनेस एवं लीडरशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन

पटियाला, 10 जनवरी 2026: प्ले-वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक चेतना और नेतृत्व गुणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूथ सिविक अवेयरनेस एवं लीडरशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजदीप सिंह ने बातचीत के दौरान विशेष रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में सिंह जोरावर सिंह कोहली ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए अपनी सूझबूझ, अनुशासन और विचारशील सोच से सभी को प्रभावित किया। विभिन्न गतिविधियों के दौरान उनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की गई। कार्यक्रम के पश्चात कोहली को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नागरिक कर्तव्यों, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सेवा, अनुशासन, टीम वर्क और जिम्मेदार नेतृत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि एक जागरूक नागरिक के रूप में वे समाज की भलाई के लिए किस प्रकार की भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र और समूह गतिविधियों ने विद्यार्थियों की रुचि को और अधिक बढ़ाया।

स्कूल प्रबंधन ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में समाज के प्रति जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों का विकास होता है। अंत में उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

फोटो: विद्यार्थी जोरावर सिंह कोहली को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजदीप सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments