HomePatialaराजपुरा-अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दो फॉर्च्यूनर कारें...

राजपुरा-अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दो फॉर्च्यूनर कारें क्षतिग्रस्त

राजपुरा 28 दिसंबर 2025:  राजपुरा-अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। घने कोहरे के कारण हाईवे पर खड़ी दो फॉर्च्यूनर कारों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर जाम लगा हुआ था, जिसके चलते दो कारें सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान कम विजिबिलिटी के कारण ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर पलट गई, जबकि दूसरी कार को भी भारी नुकसान पहुंचा।

हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहनों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इन दिनों पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड के साथ पड़ रही घनी धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है, जिससे लगातार सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments