HomeWorld Newsलॉस एंजिल्स समेत दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में भीषण तूफान, आपातकाल घोषित

लॉस एंजिल्स समेत दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में भीषण तूफान, आपातकाल घोषित

क्रिसमस पर कैलिफ़ोर्निया में तबाही !!

लॉस एंजिल्स, 25 दिसंबर 2025: क्रिसमस के दिन कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजिल्स और दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के अधिकांश हिस्सों में आए भीषण तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़म ने राज्य में आपातकाल (State of Emergency) घोषित कर दिया है।

इस शक्तिशाली तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे ‘पाइनएप्पल एक्सप्रेस’ नदी उफान पर आ गई है। नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन (मडस्लाइड) की आशंका ने लोगों में दहशत फैला दी है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक क्षेत्र में भारी बारिश जारी रह सकती है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। कई इलाकों में सड़कों को बंद कर दिया गया है, जबकि आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

यह तूफान और इसके चलते आई बाढ़ व मडस्लाइड की घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब लोग क्रिसमस का पर्व मना रहे थे। अचानक बदले मौसम ने उत्सव की खुशियों को मातम में बदल दिया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments