HomePatialaउर्दू आमोज़ कक्षा का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

उर्दू आमोज़ कक्षा का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

पटियाला, 24 दिसंबर: डायरेक्टर, भाषा विभाग, पंजाब के मार्गदर्शन में जिला भाषा अधिकारी, पटियाला के कार्यालय में उर्दू आमोज़ कक्षा के जुलाई से दिसंबर 2025 सत्र के विद्यार्थियों का विदाई समारोह तथा जनवरी से जून 2025 सत्र के विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिछले सत्र के विद्यार्थियों ने उर्दू कक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और अपनी रचनाएं भी प्रस्तुत कीं।

इस समारोह में अतिरिक्त डायरेक्टर हरभजन कौर ने उत्तीर्ण उर्दू विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शोध अधिकारी डॉ. मनजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को विभागीय पत्रिकाएं मंगवाने के लिए प्रेरित किया।

शोध अधिकारी सतपाल सिंह और उर्दू अध्यापक मुदस्सर रशीद ने अपनी नज़्मों के कुछ शेर श्रोताओं के साथ साझा किए। मंच संचालन उर्दू शिक्षार्थी हरमेश कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम में शोध अधिकारी डॉ. संतोष सिंह सुखी, सीनियर सहायक नवनीत कौर एवं सुमन वर्मा, भगवंत सिंह के अलावा उर्दू आमोज़ कक्षा के नए व पुराने विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments