HomePunjabशिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार की बेटी को बड़ा झटका, अवैध प्रवेश मामले...

शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार की बेटी को बड़ा झटका, अवैध प्रवेश मामले में अग्रिम जमानत खारिज

अमृतसर 24 दिसंबर 2025: तरनतारन से उपचुनाव लड़ने वाली शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत ने कंचनप्रीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

कंचनप्रीत कौर के खिलाफ मजीठा थाना में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कंचनप्रीत कौर अपनी मां के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए विदेश से भारत लौटी थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कंचनप्रीत कौर ने झूठी पहचान का इस्तेमाल कर कई फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। इसी आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। अदालत द्वारा अग्रिम जमानत खारिज किए जाने के बाद अब कंचनप्रीत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments