बठिंडा 24 दिसंबर 2025: फरीदकोट से बठिंडा की ओर आ रही पीआरटीसी की एक बस का गिल पट्टी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हो गया। बस चालक के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक आपस में बातचीत कर रहे थे।
ड्राइवर ने बताया कि जब बस ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रॉस करने लगी, तभी सामने से एक अन्य वाहन आ गया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं।
इस दुर्घटना में पीआरटीसी बस का चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों का हालचाल जानने के लिए डीएससी सिटी सरबजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उपचार संबंधी जानकारी ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।






