HomePatialaजी.आर.पी. की विशेष डीजीपी श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी ने खुद साइकिल चलाकर...

जी.आर.पी. की विशेष डीजीपी श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी ने खुद साइकिल चलाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया

रेलवे पुलिस ने “युद्ध नशों विरुद्ध” के तहत पटियाला में साइकिल रैली निकाली

पटियाला, 19 दिसंबर:  रेलवे पुलिस की स्पेशल डीजीपी श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी ने आज एक अनोखी पहल करते हुए पटियाला शहर में खुद साइकिल चलाकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। आज यहां जी.आर.पी., पंजाब के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय में नशे की भयानक समस्या के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय विशेष डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत रेलवे पुलिस ने भी सक्रिय होकर अपना योगदान दिया है।

शशि प्रभा द्विवेदी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं में शारीरिक तंदुरुस्ती और खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है, साथ ही आम लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह साइकिल रैली पटियाला कार्यालय से शुरू होकर फव्वारा चौक, पोलो ग्राउंड रोड, महिंद्रा कॉलेज, एन.आई.एस चौक, वाई.पी.एस चौक और ठीकरी वाला चौक से होते हुए वापस रेलवे पुलिस मुख्यालय पटियाला में समाप्त हुई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विशेष डीजीपी श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसका उन्मूलन केवल सामूहिक प्रयासों, जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नशे के खिलाफ इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे। साइकिल रैली में जी.आर.पी. यूनिट के अधिकारी, जिला पुलिस पटियाला के अधिकारी और अन्य कर्मचारी तथा खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। इस साइकिल यात्रा के दौरान समाज, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन और सकारात्मक सोच को नशे के विरुद्ध लड़ाई के महत्वपूर्ण हथियार के रूप में उजागर किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments