HomePatialaचुनाव पर्यवेक्षक विनय बुब्लानी की वोटों की गिनती के लिए तैनात 25...

चुनाव पर्यवेक्षक विनय बुब्लानी की वोटों की गिनती के लिए तैनात 25 माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ बैठक

पटियाला, 15 दिसंबर: पटियाला जिले में ब्लॉक समितियों और जिला परिषद की 14 दिसंबर को हुई आम चुनावों की 17 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं पटियाला के डिविजनल कमिश्नर विनय बुब्लानी ने मतगणना के लिए तैनात माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ बैठक कर अहम दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर एडीसी (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी दमनजीत सिंह मान भी मौजूद थे।

विनय बुब्लानी ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतगणना की निगरानी हेतु तैनात सभी 25 माइक्रो ऑब्जर्वर चुनाव पर्यवेक्षक की आंख और कान के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और पूरी प्रक्रिया को निर्बाध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाए।

डिविजनल कमिश्नर विनय बुब्लानी ने इस दौरान मास्टर ट्रेनर नरिंदर सिंह ढींढसा द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वरों को दी गई प्रशिक्षण प्रक्रिया की भी समीक्षा की। एडीसी दमनजीत सिंह मान ने बताया कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद की मतगणना के लिए सभी 10 मतगणना केंद्रों पर दो-दो माइक्रो ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments